Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गर्मियों के मौसम में दिखना चाहती हैं कुछ खास, तो ट्राई करें ये ड्रैसेस

May 5, 2024

गर्मियों के मौसम में दिखना चाहती हैं कुछ खास, तो ट्राई करें ये ड्रैसेस

नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम आ गया है और इस मौसम में हम लोग ऐसे कपड़े पहनना चाहते हैं जो आरामदायक हो। हम लड़कियां भी अपने लुक को स्टाइलिश और सिंपल रखना चाहती हैं। इस मौसम में वो कपड़े पहनें जो हल्के रंग के हों और आंखों को अच्छे लगें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आज आपके साथ शेयर कर रहे हैं 5 तरह के सूट के डिजाइन।

पटियाला सूट: सलवार सूट मूल रूप से पंजाब की ड्रैस है, पंजाब में हर लड़की आपको इस ड्रैस में मिल जाएगी। पटियाला सलवार में हमेशा छोटी गोल कट की कुर्ती सूट करती है। पटियाला सलवार 2 तरह की होती है सैमी पटियाला और फुल पटियाला।

अनारकली सूट: इस मौसम में अगर आप जॉर्जेट का बना अनारकली सूट पहनेंगी तो इसे सिंपल लैगिंग के साथ कैरी कर सकती हैं और लुक की बात है तो गर्मियां होने के कारण बाल बांधकर रख सकती हैं।

शरारा सूट: अगर आप हल्की फुल्की पार्टी में जा रही हैं तो शरारा कैरी कर सकती हैं। इससे आपको सादगी भरा लुक मिलेगा। इसे कैरी करने में भी परेशानी नहीं होगी क्योंकि यह नीचे से खुला होता है। इसके साथ आप बालों को खोलकर हाफ क्लच कर सकती हैं।

अंगरखा स्टाइल: बात अगर सूट सलवार की हो तो हमारे पास कई सारे ऑपशंस हैं, अंगरखा स्टाइल राजस्थान में ज्यादा चलता है। यह रजवाड़ों की परंपरा है। ये देखने में बहुत खूबसूरत लगता है और इसे आप ऑफिस में भी पहनकर जा सकती हैं।

प्लाजो कुर्ता: प्लाजो कुर्ता आजकल बहुत ज्यादा ट्रैंड में है। इसे आप आराम से डेली वियर और ऑफिस में पहन सकती हैं। सादी भाषा में कहें तो यह पजामें का मॉडिफाइड वर्जन है। वर्किंग वुमंस के लिए ये ड्रैस बहुत अच्छा ऑप्शन है।

सलवार सूट: सलवार सूट एवरग्रीन ड्रैस है जिसका फैशन कभी नहीं जाता। इन्हें आप घर और बाहर दोनों जगह आराम से कैरी कर सकती हैं। अगर ट्रैवल करना है या फैमिली गैट टुगैदर में जाना है तो इससे बढ़िया और अच्छा ऑप्शन कुछ नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें