Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लेहरवाडी गांव में खेत में मिट्टी डालने का विरोध करने पर की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

May 11, 2024

लेहरवाडी गांव में खेत में मिट्टी डालने का विरोध करने पर की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नूंह(सद्दाम हुसैन): पुनहाना थाने के गांव लहरवाड़ी में एक खेत में मिट्टी डालने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। बता दे की खेत में मिट्टी डालने का विरोध करने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद में 22 वर्षीय युवक रिजवान की रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुन्हाना थाना पुलिस ने 21 नामजद सहित 36 लोगों के विरोध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लहरवाड़ी गांव के रहने वाले अनीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के सलीम और सरफराज उनके खेत में जबरदस्ती मिट्टी डाल रहे थे। अपने खेत में मिट्टी डाल देख उनके चाचा के लड़के रिजवान ने विरोध किया तो दोनों ने रिजवान के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों आरोपियों ने वहां अपने परिवार के अन्य लोगों को भी बुला लिया और रिजवान पर सभी ने हमला कर दिया।

शोर सुनकर परिवार के लोग भी मौके पर आ गए परिवार के सदस्यों पर भी उक्त आरोपियों ने हमला किया जिसमें रिजवान सहित 9 लोग घायल हो गए । मारपीट की आवाज सुनकर गांव के लोग आए और मृतक रिजवान को बचाया लेकिन इलाज के दौरान रिजवान की मौत हो गई जबकि सभी घायल उपचारधीन हैं।

वहीं पुनहाना थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 36 आरोपितों के विरोध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित परिवार ने कहा कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था अब विवाद इतना बढ़ गया कि एक हंसते खेलते परिवार की खुशियां उजड़ गई ।पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें