Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम वं पूर्व सांसद सुशील कुमार मोदी का निधन

May 13, 2024

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम वं पूर्व सांसद सुशील कुमार मोदी का निधन

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद सुशील कुमार मोदी का सोमवार देर रात निधन हो गया है। सुशील मोदी ने दिल्ली एम्स में 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें कि सुशील मोदी काफी लंब समय से कैंसर से पीड़ित थे। बीते दिनों उन्होंने पटना के एम्स में अपना चेकअप भी करवाया था। वहीं, सोमवार देर रात पटना एम्स में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि सुशील मोदी प्राइवेट वार्ड में भर्ती थे। बता दें कि, सुशील मोदी को बीते छह महीने से कैंसर था। खुद को कैंसर होने की जानकारी उन्होंने अपने एक एक्स पोस्ट में 3 अप्रैल को दी थी। उनके निधन की जानकारी बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी। सुशील कुमार मोदी का जन्म 5 जनवरी 1952 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनके पिता मोती लाल मोदी और माता का नाम रत्ना देवी था। उन्होंने पत्नी जेस्सी सुशील मोदी ईसाई धर्म से हैं और प्रोफेसर हैं. उनके दो बेटे हैं जिनमें एक का नाम उत्कर्ष तथागत और दूसरे का नाम अक्षय अमृतांक्षु है।

गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख:-
सुशील कुमार मोदी के निधन पर अमित शाह ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूं। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता। दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें