Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनाव : PM मोदी पंजाब में 23-24 मई को करेंगे तीन रैलियां

May 19, 2024

लोकसभा चुनाव : PM मोदी पंजाब में 23-24 मई को करेंगे तीन रैलियां

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 मई को पंजाब में तीन चुनावी-रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री 23 मई को पटियाला में पार्टी उम्मीदवार परनीत कौर के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अगले दिन 24 मई को वह गुरदासपुर में दिनेश बाबू और जालंधर में सुशील रिंकू के समर्थन में रैलियां करेंगे। भाजपा राज्य में पहली बार अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। इसलिए, इस बार उसकी असली परीक्षा होनी है।

अकाली दल तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर करीब तीन दशक पुराना गठबंधन तोड़कर सितंबर 2020 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग हो गया था। शिरोमणी अकाली दल (एसएडी) और भाजपा 1996 से राज्य में सीटों के बंटवारे के आधार पर चुनाव लड़ती रही है।

पिछली बार 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की 13 लोकसभा सीटों में से आठ जीती थीं। भाजपा और एसएडी को दो-दो सीटों पर जीत मिली थी जबकि आप के खाते में मात्र एक सीट गई थी। पंजाब में इस बार सभी सीटों पर एक साथ 1 जून को मतदान होना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें