Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन खाना है ज्यादा लाभकारी, मिलेंगे ये चमत्‍कारी फायदे, दूर रहेंगी बीमारियां

May 20, 2024

रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन खाना है ज्यादा लाभकारी, मिलेंगे ये चमत्‍कारी फायदे, दूर रहेंगी बीमारियां

हर सब्जी के अलग अलग गुण पाए जाते है। वही बात करे लहसुन की तो इसे भी सुबह खाली पेट खाने के बहुत फायदे है। जिस तरह ये हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है उसे प्रकार सेहत को भी दुरुस्त रखने का काम भी करता है। वही आयुर्वेद में लहसुन का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। लहसुन पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ साथ एंटीऑक्सीडेंट, फॉस्फोरस,कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम और भी बहुत न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। तो चलिए जानते है कि सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं…

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार: खाली पेट लहसुन खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। जो हमारे शरीर के कई तरह की बीमारियों से बचाता है। इसके साथ ही सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार या अन्य इंफेक्शन से बचाने का काम करता है। इसके कई और फायदे होते हैं।

शुगर कंट्रोल में रखे: डायबिटीज के मरीज अगर कच्चे लहसुन का सेवन करें तो शुगर लेवल कंट्रोल में रह सकता है। ऐसे अगर आप हर दिन 3-4 लहसुन की कली चबाकर खाया जाए तो वजन कंट्रोल में रहता है।

पेट की सेहत का रखें ख्याल: लहसुन का सेवन करने से पेट की सेहत दुरुस्त रहती है। खाली पेट लहसुन के सेवन से लिवर और ब्लैडर के काम करने की क्षमता बढ़ती है। यह डायरिया को दूर करने का काम करता है. यह पाचन और भूख को सही रखता है। लहसुन स्ट्रेस को कंट्रोल कर पेट में एसिड बनाने से रोकने का काम करता है। बता दें कि नर्वस होने पर पेट में एसिड बनता है, जिससे पेट दर्द, कब्ज जैसी समस्याएं होती हैं।

हाई बीपी कंट्रोल करे: हर सुबह कच्चा लहसुन का सेवन करने से हाइपरटेंशन मतलब हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कंट्रोल में रह सकती है। लहसुन का अर्क हाई बीपी को कम करने में मददगार है। लहसुन के सेवन से बीपी के लक्षण कम होते हैं।

शरीर डिटॉक्स करे: लहसुन बेहद ही पावरफुल फूड है, जो शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। इसके सेवन से पैरासाइट्स और कीड़ों से छुटकारा मिल जाता है। इससे कई बीमारियां दूर रह सकती है। यह कैंसर, डायबिटीज, डिप्रेशन जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें