Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भ्रष्टाचार बन्द करके 2200 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया: CM Sukhu

May 25, 2024

भ्रष्टाचार बन्द करके 2200 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया: CM Sukhu

केलांग: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बन्द करके 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया। सुक्खू आज लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी अनुराधा राणा और लोक सभा क्षेत्र मण्डी से पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया तथा मतदाताओं से कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने उपचुनाव का बोझ लाहौल-स्पीति की जनता पर थोपा है क्योंकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को धोखा दिया और भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक मंडी में अपना ईमान बेच दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें