हिमाचल: एक तरफ बढ़ती गर्मी से आमजन परेशान हो रहा है हर व्यक्ति पसीने को कड़कती धूप से पसीने छूट रहे हैं वहीं अब जोगिंद्रनगर के लोग को पंखे की हवा से भी दो-चार होना पड़ रहा है। जोगिंद्रनगर के लोग बिजली के कटों से भारी परेशान हैं। जहां इन कटों से कामकाज प्रभावित हो रहा है वहीं कुछ व्यापारियों को भारी नुकसान झेलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि जोगिंद्रनगर शहर दूसरे राज्यों को बिजली बेचता है परंतु खुद अंधेरे में रह रहा है। बेकरी, आईसक्रीम, हलवाई वालों को तो इन कटों से खासा नुकसान हो रहा है। जोगिंद्रनगर के व्यापारियों ने विभाग को चेताया है कि अगर समाधान ना हुआ तो कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे।