Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत राजकीय उच्च पाठशाला कांसर में हिमाचल और केरल के लगाए गए फूड स्टॉल

May 25, 2024

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत राजकीय उच्च पाठशाला कांसर में हिमाचल और केरल के लगाए गए फूड स्टॉल

नाहन: जिला सिरमौर के तहत राजकीय उच्च पाठशाला कांसर में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत हिमाचल और केरल राज्य के फूड स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं अध्यापकों द्वारा अलग अलग प्रकार के व्यंजन बनाकर लाये गए व विद्यालय में अपनी फूड स्टॉल लगाकर दोनों राज्यों के पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों ने दोनों राज्यों के खान पान की संस्कृति को जाना व बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने इडली, डोसा, सांभर, मेदू वड़ा, पुड़े, खीर, असकलियां, लुशके, पटांडे, केले की सब्जी , नारियल व आम की चटनी, सत्तू आदि व्यंजन बनाये।इस अवसर पर विद्यालय कार्यकारी प्रभारी किशोरी लाल, एसएमसी प्रधान कमलेन्द्र नेगी,प्राथमिक विद्यालय के सीएचटी नरेश शर्मा, एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रभारी नेहा शर्मा,बबीजा शर्मा अन्य स्टाफ सदस्य अनिल शर्मा, संदीप शर्मा, कल्पना देवी, ललित कुमारी, प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकगण, एसएमसी सदस्य व अभिभावक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें