Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

उचाना में महिला ने जेठ की चाकू से गोदकर व सिर में ईंट मारकर की हत्या

May 30, 2024

उचाना में महिला ने जेठ की चाकू से गोदकर व सिर में ईंट मारकर की हत्या

जींद: उचाना शहर के कान्हा सेवा सदन के साथ लगती कालोनी में रिश्ते उस समय तार-तार हो गए जब रिश्ते में लगने वाले जेठ की महिला ने चाकू से गोद कर व सिर में ईंट मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी कुसुम मौके से फरार हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक धर्मबीर की बहन सोनिया की शिकायत पर आरोपी कुसुम के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक धर्मबीर की बहन सोनिया ने उचाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हर रोज की तरह परिवार के सदस्य मकान में सो रहे थे। बुधवार रात को अचानक ऊंची-ऊंची आवाज आई तो उनकी नींद खुल गई। नीचे आकर देखा तो उसकी भाभी उसके भाई पर चाकू से वार कर रही थी। उसका भाई चाकू लगने से नीचे गिर गया तो उसने उसके सिर पर ईंट भी मारी। घटना के बाद वहां से उसकी भाभी कुसुम फरार हो गई। आस-पड़ोस के लोगों को आवाज देकर बुलाने के साथ पुलिस चौकी में जाकर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। उसका भाई दिहाड़ी का काम करता था, जो अविवाहित था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें