Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्कूल से घर लौट रही शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

May 30, 2024

स्कूल से घर लौट रही शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

शिमला: ठियोग के देहा क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला शिक्षक की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुई महिला कार को खुद चला रही थी। महिला देहा के एक स्कूल में तैनात थी और छुट्टी के बाद घर लौट रही थी कि शाम के समय कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। गंभीर रूप से जमी महिला को आईजीएमसी रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।महिला की पहचान प्रज्ञा शर्मा (48) पत्नी देवकी नंदन के रूप में हुई है और वह ठियोग के मोतिबन की रहने वाली थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रज्ञा शर्मा अपनी ऑल्टो कार (एचपी 13-2204) में नेरीपुल से नैना की तरफ आ रही थी। वह कार में अकेली थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे टिप्पर चालक ने देखा कि महिला की कार की गति काफी तेज थी और वह सीधे मोड़ पर जाकर गिरी नदी में जा गिरी। जहां महिला घायल हालत में नदी के किनारे पड़ी थी। सूचना पर देहा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में आईजीएमसी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर इस मामले में डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें