Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या से हैं परेशान…तो जरूर खाएं खरबूजा,शरीर को मिलेगी ठंडक

June 1, 2024

गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या से हैं परेशान…तो जरूर खाएं खरबूजा,शरीर को मिलेगी ठंडक

नई दिल्ली : खरबूजा एक ऐसा फल है जो आपको गर्मियों के मौसम में देखने को मिलता है। गर्मियों के मौसम में सही फल खाना बहुत जरुरी हैं। मौसम के अनुसार फल खाने से सेहत को दोगुना लाभ मिलता है। खरबूजे में पौष्टिक तत्वों के साथ-साथ पानी की भी अच्छी मात्रा पायी जाती है। वैज्ञानिक तौर पर इसे कुकुरबिटेसी (Cucurbitaceae) के नाम से जाना जाता है। तो चलिए आपको खरबूजा खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।

खरबूजा खाने के फायदे:

डिहाइड्रेशन से बचाता है –

खरबूजे में पानी की अधिक मात्रा होने के कारण यह पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। गर्मी के हिसाब से यह फल आपके लिए एकदम बेस्ट है।

वजन कम करें:

इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पायी जाती हैं। जो लोग तेजी से वजन कम करना चाहते हैं उन्हें अपने आहार में खरबूजा जरूर शामिल करना चाहियें। फाइबर युक्त चीजें खाना पचाने में मद्द करती हैं।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए:

इसमें विटामिन सी और ए, पोटेशियम, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड की अच्छी मात्रा पायी जाती हैं। यह केवल शरीर को स्वस्थ रखने में मद्द नहीं करता बल्कि स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद हैं।

हाइड्रेट रखता है:

खरबूजे में विटामिन और मिनरल की अच्छी मात्रा पायी जाती हैं। जिससे यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में मद्द करता है। नियमित रूप से खरबूजा खाने से कभी भी शरीर में पानी की कमी नहीं होती।

कैंसर में फायदेमंद:

खरबूजे में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बड़ी से बड़ी बीमारी दूर करने के लिए कारगर माने जाते हैं। खरबूजे में एंटी-कैंसर गुण होते हैं जिससे यह कैंसर के लिए फायदेमंद माना जाता है।

आंखों के लिए फायदेमंद:

खरबूजे में विटामिन-ए की अच्छी मात्रा पायी जाती है। यह आँखों के लिए भी फयदेमंद है। खरबूजा हर तरह की आंखों की परेशानी को दूर करने में मदद करता है।

मधुमेह में फायदेमंद:

इसमें ऑक्सीकाइन पाया जाता है जो मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। मधुमेह के रोगी अपनी डाइट में खरबूजे का सेवन कर सकते हैं।

किडनी के लिए फायदेमंद:

सुबह-सुबह नींबू के साथ खरबूजे का सेवन करने से किडनी से जुड़ी हर परेशानी दूर होती है। यह गुर्दे की सभी बीमारियों के लिए एक अच्छा उपाय माना जाता है।

दिल के लिए फायदेमंद:

खरबूजा दिल से जुड़े रोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन सी के अलावा बीटा कैरोटीन और पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं। बीटा कैरोटीन एक पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो तेज़ी से इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। दिल से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए।

नींद के लिए फायदेमंद:

अगर आपको रात में नींद नहीं आती तो खरबूजे का सेवन करना चाहिए। नींद संबंधी विकारों से छुटकारा पाने के लिए इसे एक अच्छा फल माना जाता है। इसके अलावा यह तनाव कम करने में भी मदद करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें