Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी से मनाली घूमने आई ननद और भाभी ब्यास नदी में बही, पुलिस ने एक का शव नदी से किया रेस्क्यू

June 3, 2024

यूपी से मनाली घूमने आई ननद और भाभी ब्यास नदी में बही, पुलिस ने एक का शव नदी से किया रेस्क्यू

कुल्लू: (सृष्टि शर्मा): पर्यटन नगरी मनाली के वशिष्ठ चौक में ब्यास नदी में दो महिलाएं बह गई है। वही मनाली पुलिस की टीम रांगड़ी में एक महिला के शव को ब्यास नदी से रेस्क्यू करने में जुट गई है। जबकि दूसरी महिला का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मनाली पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मनाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाल सिंह पुत्र तिलक राम निवासी गांव वुढेडा जिला बागपत उ0प्र0 अपने परिवार के सदस्यों विजेन्द्र, अभिषेक, ज्योति, काजल, आंचल, विवेक, मीनू व दो साल के बच्चा सहित मनाली घूमने आए थे।

आज शाम के समय यह वशिष्ठ चौक से नीचे नदी के पास मौजूद थे और सभी फोटो खींच रहे थे। उसी दौरान आंचल पुत्री श्रीपाल उम्र 17 साल और मीनू पत्नी अभिषेक (पुत्र पाल सिंह )उम्र 24 साल फिसल कर ब्यास नदी में गिर गयी। पुलिस की टीम ने तुरंत ब्यास नदी के किनारे दोनों महिलाओं की तलाश शुरू करदी और एक महिला का शव रांगडी में ब्यास नदी के बीच में फंसा हुआ है। जिसे कड़ी मशाकत के बाद पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। जबकि दूसरी महिला के शव का अभी पता नही चल पाया है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें