नई दिल्ली/चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती आज 8 बज से शुरू हो गई है और रुझान भी मिलने शुरू हो गए हैं। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी कांटे की टक्कर दे रहा है। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता देश के बन जाएंगे।
वहीं बता करें पंजाब की ताे 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए वोटों की गिनती हाे रही हैं। राज्य भर में बनाए गए 117 मतगणना केंद्रों पर मतगणना होगी। तीन स्तरीय सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। पंजाब में अब तक के रुझानों में कांग्रेस पार्टी बढ़त मिलती नजर आ रही हैं। जालंधर से पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं। लुधियाना से अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आगे चल रहे हैं। खाडूर साहिब सीट से जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह आगे चल रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर मतगणना हाे रही हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार, सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा शासित राज्य की सभी 4 लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर सीट से आगे चल रहे हैं।
LIVE :
-TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी की विश्वसनीयता में आई कमी, पीएम मोदी के तत्काल इस्तीफे की मांग की।
-मैनपुरी से सपा की डिंपल यादव ने बीजेपी के जयवीर सिंह को 2 लाख 20 हजार वोटों से हराया।
-अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला ने 40,301 वोटों से दर्ज की जीत। जीत का प्रमाण पत्र लेने के लिए वह जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में उपायुक्त के कार्यालय में गए, जहां जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र जारी किया।
-अमेठी से हारने पर बोलीं स्मृति ईरानी, जो जीते उन्हें जीत की बधाई।
-UP की जनता ने कमाल करके दिखा दिया: राहुल गांधी।
-कैसरगंज: बृजभूषण सिंह के बेटे करण 1.48 लाख वोटों से जीते।
-दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी।
-J-K: उधमपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जीते।
-वाराणसी से PM Narendra Modi की हुई जीत, Congress के अजय राय को 1.52 लाख वोटों से हराया
-पंजाब के पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मवीर गांधी ने 14831 वोटों के साथ जीत की दर्ज।
-सीएम नीतीश कुमार के घर पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
-पंजाब की फिरोजपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया 3823 वोटों से आगे चल रहे हैं।
-श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे। उनके साथ विधायक बावा हेनरी, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, विधायक लाडी शेरोवालिया, विधायक प्रगट सिंह, करतार पुर के हल्का इंचार्ज राजिंदर सिंह, पूर्व पार्षद रीटा शर्मा, पूर्व पार्षद अंजली भगत, पूर्व पार्षद सलिल बाहरी सहित सीनियर कांग्रेस नेता मौजूद थे। श्री देवी तालाब मंदिर के महासचिव राजेश विज, कैशियर पविंदर बहल, मनमोहन सिंह, आशु सिंगला, अजय लाली, यश चड्डा, सुधीर घुघी, हरप्रीत वालिया, रविंदर धालीवाल, सन्नी सिंगला सहित सभी मंदिर के सेवादारों ने मां की चुनरी दे कर सम्मानित किया।
-यूपी की नगीना लोकसभा सीट से चंद्रशेखर चुनाव जीत गए हैं।
-वाराणसी में बीजेपी के नरेंद्र मोदी को 611439 वोट मिले और 152355 वोटों से आगे चल रहे हैं।
-नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी Bansuri Swaraj जीतीं
-विदिशा लोकसभा सीट से शिवराज सिंह चौहान जीते
पंजाब में अभी तक तीन सीटों पर फाइनल फैसला सामने आ चुका है
-जालंधर सीट पर कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी ने जीत दर्ज की है।
-संगरूर सीट पर आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जीत दर्ज की है।
-फतेहगढ़ साहिब सीट पर भी कांग्रेस प्रत्याशी अमर सिंह ने जीत दर्ज की है।
-पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता और उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने कहा, कि “मैं कांग्रेस आलाकमान, राज्य नेतृत्व और मतदाताओं का आभारी हूं। पंजाब में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन की लहर है।”
-फतेहगढ़ साहिब सीट पर भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह को 332591 वोटों से जीत हासिल की हैं।
-पंजाब की Khadur Sahib सीट से Amritpal Singh जीते
-पंजाब की फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मवीर गांधी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत सिंह 33885 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
-पंजाब की बठिंडा सीट से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल 360198 वोटों से जीत दर्ज करती नजर आ रही हैं। वहीं, आम आदमी पार्टा के गुरमीत सिंह 52371 वोटों से पीछे हैं।
-पंजाब की अमृतसर सीट पर अब कांग्रेस के उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला आगे चल रहे हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह धालीवाल बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन अब वह 32963 वोटों से पीछे हो गए हैं।
-बड़सर उपचुनाव में BJP के इंद्र दत्त लखनपाल की 2317 वोट से जीत
-Shimla संसदीय सीट पर BJP की जीत का चौका, Suresh Kashyap दूसरी बार बने सांसद
-धर्मशाला सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा जीते
-बड़सर सीट पर भी भाजपा ने मारी बाजी, इंद्रदत्त लखनपाल जीते
-हिमाचल में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे-
4 सीट पर Congress
2 सीटें BJP
-गगरेट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया ने लहराया जीत का परचम
-मंडी से BJP उम्मीदवार Kangana Ranaut और हमीरपुर Anurag Thakur जीते
-पंजाब की जालंधर सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी की जीत हुई है
-संगरूर से AAP उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर जीते।
-वहीं खडूर साहिब से निर्दलीय अमृतपाल सिंह और फरीदकोट सर्बजीत सिंह खालसा आगे चल रहे हैं। इसके अलावा, फिरोजपुर और पटियाला सीट पर कड़ी टक्कर चल रही है।
हिमाचल प्रदेश की सभी 4 सीटों पर दोपहर 1.15 बजे तक के रुझान
-हमीरपुर अनुराग ठाकुर 162916 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं।
-कांगड़ा डॉ. राजीव भारद्वाज 237989 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं।
-मंडी कंगना रनौत 71833 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं।
-शिमला सुरेश कुमार कश्यप 88295 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं।
-जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार Charanjit Singh Channi को मिली बड़ी जीत
-लाहौल स्पीति उपचुनाव में कांग्रेस की अनुराधा राणा 1786 मतों से जीतीं
–कंगना रनौत ने माता रानी के दरबार में टेका माथा, अपनी जीत का किया दावा
हिमाचल प्रदेश में चारों संसदीय क्षेत्र से भाजपा आगे
-हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग 136149 से आगे
-कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से डॉ राजीव भारद्वाज 209464 से आगे
-मंडी संसदीय क्षेत्र से कंगना रनौत 56090 से आगे
-शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप 74825 से आगे
-पंजाब में कांग्रेस अमृतसर, फिरोजपुर, गुदासपुर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला से आगे चल रहे हैं।
आम आदमी के खाते में इतनी सीटें-
-पंजाब में आम आदमी पार्टी संगरूर, आनंदपुर साहिब और होशियारपुर से आगे हैं।
-पंजाब में दो सीटों के निर्दलीय कैंडिडेट खडूर साहिब और फरीदकोट से आगे हैं।
-अकाली दल के खाते में अभी बठिंडा से एक सीट पर आगे चल रहे हैं।
-सुजानपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार Ranjit Singh Rana 2000 से अधिक वाेटाें से जीते
-लाहौल स्पीति राम लाल मार्कण्डेय निर्दलीय पीछे, कांग्रेस की अनुराधा राणा 294 वोटों से आगे।
-धर्मशाला से सुधीर शर्मा 5200 वोटों से आगे।
-पंजाब में कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 2 सीट पर आगे हैं, जबकि शिरोमणि अकाली दल 2 सीट लीड कर रही है। इस बार पंजाब में कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन की आस है।
-बठिंडा से अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल 19972 वोटों से आगे चल रही हैं।
-फिरोजपुर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया 1412 वोटों से आगे हैं।
-संगरूर से आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट गुरमीत सिंह मीत हेयर 72824 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पंजाब की इन सीटों पर ये उम्मीदवार आगे
-अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला 9299 वोटों से आगे।
-जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी आगे हैं।
-होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के राजकुमार चब्बेवाल 7860 वोटों से आगे हैं।
-आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के मालविंदर सिंह कांग 1727 वोटों से आगे चल रहे हैं।
-लुधियाना से कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वारिंग 2311 वोटों से आगे।
-पटियाल से भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर 1480 वाेटाें से आगे चल रही हैं।
हिमाचल प्रदेश में में 6 उपचुनाव सीट
-लाहौल स्पीति राम लाल मार्कण्डेय निर्दलीय 1123 वोटों से आगे, कांग्रेस की अनुराधा राणा पीछे
-भाजपा राजेंद्र राणा सुजानपुर पीछे, रंजीत राणा कांग्रेस 332 वोटों से आगे
-भाजपा सुधीर शर्मा धर्मशाला से 1576 वोटों से आगे, कांग्रेस के देवेंद्र जग्गी पीछे,
-गगरेट से राजेश कालिया कांग्रेस ग्रेस 3265 वोटों से आगे, भाजपा के चैतन्य पीछे,
-बड़सर भाजपा इन्द्र दत्त लखनपाल 2886 वोटों से आगे, कांग्रेस के सुभाष पीछे।
-कुटलेहड़ से कांग्रेस विवेक शर्मा 378 से आगे
हिमाचल प्रदेश में चारों संसदीय क्षेत्र से भाजपा आगे
-हिमाचल प्रदेश: मंडी से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। नवीनतम ईसीआई रुझानों के अनुसार, वह 30,254 मतों के अंतर से सीट से आगे चल रही हैं। मतगणना जारी है।
-जालंधर से पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी 51,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
-पंजाब में कांग्रेस 7 सीटाें पर आगे चली रही हैं।
-आप 3 सीटाें पर आगे चली रही हैं।
-भाजपा काे एक भी सीट नहीं मिलती नजर आ रही हैं।
-शिरोमणि अकाली दल काे 2 सीटाें पर आगे चली रही हैं।
-अन्य सीटाें की बात करें ताे यहां पर 2 सीटें अन्य के खाते में जाती नजर आ रही हैं।