Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress की शानदार जीत के लिए Amrinder Singh Raja Warring ने पंजाबियों का जताया आभार

June 4, 2024

Congress की शानदार जीत के लिए Amrinder Singh Raja Warring ने पंजाबियों का जताया आभार

लुधियाना : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आज पंजाब की जनता का आभार जताया, जिसने कांग्रेस को 13 में से सात सीटें दिलाकर शानदार जीत दिलाई। आज लोकसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर अपना अटूट भरोसा जताया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस समर्थन को सेवा और प्रतिबद्धता के साथ स्वीकार करेगी।

अपनी जीत के लिए लुधियाना की जनता को दिए गए विशेष संदेश में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि वह उन पर भरोसा जताने के लिए हमेशा उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने लुधियाना की जनता को दिए गए निजी संदेश में कहा, कि “सिर्फ पांच साल ही नहीं, बल्कि आपने जो प्यार, स्नेह और भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उसे जीवन भर याद रखूंगा।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें