Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑप्रेशन ब्लू स्टार की बरसी : 13 एसएसपी, 22 एसपी, 27 डीएसपी, 6000 पुलिस मुलाजिम तैनात

June 6, 2024

ऑप्रेशन ब्लू स्टार की बरसी : 13 एसएसपी, 22 एसपी, 27 डीएसपी, 6000 पुलिस मुलाजिम तैनात

अमृतसर: ऑप्रेशन ब्लू स्टार की बरसी 6 जून को आज मनाई जा रही है। दल खालसा और कुछ अन्य सिख संगठनों द्वारा 6 जून को अमृतसर बंद का ऐलान किया गया है। पिछले कुछ महीनो से सिख्स फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू और विदेशों में बैठे कुछ अन्य आतंकवादियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं। इस दौरान अमन और कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा उचित कदम उठाए गए हैं। इस समय अमृतसर सिटी पुलिस के अलावा दूसरे शहरों से भी पुलिस बल को अमृतसर में तैनात किया गया है।

अमृतसर में इस समय 13 एसपी रैंक के अधिकारी तैनात हैं इनमें अमृतसर के डीसीपी, अलग-अलग कंपनियों के कमांडेंट शामिल है। इसके अलावा बार्डर रेंज के जिलों के एसएसपी अमृतसर पहुंचे हुए हैं। अमृतसर सिटी के एडीसीपी को मिलाकर एसपी रैंक के 22 अधिकारी और अमृतसर सिटी के एसीपी रैंक के अधिकारियों को मिलाकर डीएसपी रैंक के 27 अधिकारी सुरक्षा प्रबंधों में लगाए गए हैं। सिटी पुलिस के इलाहाबाद दूसरे जिलों से आई पुलिस फोर्स के 6000 जवानों को शहर में सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।पूरे शहर को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है।

हर सेक्टर में सुरक्षा के प्रबंधों की कमान एसपी रैक के अधिकारी को सौंप गई है। इनके ऊपर एसएसपी रैंक के अधिकारी को सुपरविजन सोप गई है। पूरे शहर की सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी खुद पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बुधवार की शाम को शहर का दौरा किया ।सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के बाहर गोल्डन प्लाजा में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मर्यादा में रहकर अपनी ड्यूटी करेंगे।


सुरक्षा के लिए बार्डर रेंज के सभी जिलों की पुलिस फोर्स को बुलाया गया है। इसके अलावा पुलिस के ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे ट्रेनी पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी के लिए अमृतसर में तैनात कर दिया गया है। इनकी ड्यूटी सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में लगाई जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी और अमृतसर बंद को देखते हुए सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सभी मॉल और श्री दुर्गियाना तीर्थ के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।
पूरे शहर में स्पेशल नाकाबंदी की गई है। सचखंड श्री हरिमंदिर साहब के अंदर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ मिलकर सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सादे कपड़ों में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

इस दौरान किसी को भी अमन और कानून व्यवस्था भग करने नहीं दिया जाएगा जो भी व्यक्ति माहौल खराब करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में आने वाली संगत को कोई परेशानी नहीं होगी। किसी प्रकार का कोई रास्ता बंद नहीं किया जाएगा। जो भी संगत ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी में शामिल होने के लिए आ रही है। उनके लिए सुरक्षा के साथ-साथ पार्किग का पुलिस की तरफ से प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि इस शोक समागम के दौरान अमन और शांति को हर हाल में बहाल रखा जाएगा। सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब की तरफ जाने वाले रास्तों के अलावा गलियारा में भी भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस द्वारा कुछ अलगाववादी नेताओं पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें