Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi की सरकार अन्नदाताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : Sunil Jakhar

June 10, 2024

PM Modi की सरकार अन्नदाताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : Sunil Jakhar

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ ने पीएम मोदी के पहले फैसले की जमकर तारीफ की हैं। मोदी सरकार 3.0 का आज पहला दिन है और पीएम मोदी द्वारा हस्ताक्षरित पहली फाइल पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त से संबंधित थी। पीएम मोदी और भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की तारीफ करते हुए भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने किसानों के कल्याण में निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की हैं।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, कि “नए मंत्रिमंडल के पहले ही फैसले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान निधि की अगली किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी है। हमारे किसानों के कल्याण के लिए लिए गए इस फैसले के लिए पीएम को बधाई। हमारी सरकार हमारे अन्नदाताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”

पीएम मोदी का पहला फैसला

पीएम मोदी ने पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने को अधिकृत करने वाली अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इस कदम से करीब 9.3 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा और करीब 20,000 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जाएंगे।पीएम मोदी ने किसान निधि योजना से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा, “हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालते ही सबसे पहली फाइल किसान कल्याण से संबंधित हो। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें