Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana के मतदाताओं का आभार जताएंगे Raja Warring, शहर में चार कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू

June 13, 2024

Ludhiana के मतदाताओं का आभार जताएंगे Raja Warring, शहर में चार कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू

लुधियाना : पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद चुने गए अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आज शहर में आ रहे हैं। राजा वड़िंग शहर के मतदाताओं का आभार जताने के लिए लुधियाना आ रहे हैं, जिन्होंने उन्हें वोट देकर चुनाव जिताया। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के कार्यक्रमों को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है।

राजा वड़िंग के कार्यक्रम

आज लुधियाना में वड़िंग के 4 कार्यक्रम हैं। सबसे पहले वह सुबह 10 बजे विधानसभा क्षेत्र दाखा के रजत रिजॉर्ट जाएंगे। वहां वह दोपहर करीब 12 बजे तक मतदाताओं से मिलेंगे। दोपहर 12 बजे वड़िंग विधानसभा क्षेत्र गिल के डेहलों में लोगों से मिलेंगे और उनसे बातचीत कर उनका आभार जताएंगे।

शाम 4 बजे वह विधानसभा क्षेत्र लुधियाना सेंट्रल के किंग पैलेस पहुंचेंगे, जहां वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अंत में शाम 6 बजे वड़िंग पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस के नेतृत्व में सेलिब्रेशन प्लाजा में आत्म नगर और साउथ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनका आभार जताएंगे।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पूर्व कांग्रेस नेता रवनीत बिट्टू के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। राजा वड़िंग ने 20 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सत्तारूढ़ पार्टी आप ने लुधियाना के विधायक अशोक पाराशर पप्पी को मैदान में उतारा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें