Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress की नई पहल : Raja Warring आज कांग्रेस भवन में करेंगे ‘लोक मिलनी’, सुनेंगे लोगों की समस्याएं

June 14, 2024

Congress की नई पहल : Raja Warring आज कांग्रेस भवन में करेंगे ‘लोक मिलनी’, सुनेंगे लोगों की समस्याएं

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव की जंग जीतने के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लोक मिलनी कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत वह आज यानी शुक्रवार से करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत वह सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कांग्रेस भवन में बैठेंगे। साथ ही अगर कोई उनसे मिलना चाहेगा तो वह उससे मिल सकेगा। इस कार्यक्रम में वह लोगों की समस्याएं और सुझाव सुनेंगे। चुनाव के बाद कांग्रेस की यह नई पहल है। इस बार उन्होंने लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को हराया था।

कांग्रेस ने जीती हैं 7 सीटें

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस में उत्साह है। चुनाव में कांग्रेस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राज्य की 13 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने सात पर जीत दर्ज की है। जबकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को तीन, निर्दलीय को दो और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को एक सीट मिली है। चुनाव में भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। हालांकि, भाजपा का वोट प्रतिशत दोगुना हो गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यह करीब नौ प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 19 प्रतिशत से अधिक हो गया है।

जालंधर उपचुनाव पर फोकस

इसके अलावा पार्टी अब जालंधर पश्चिम के उपचुनाव पर फोकस कर रही है। जालंधर में चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की है। इसमें कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत तमाम नेता पहुंचे थे। जल्द ही पार्टी जालंधर के लिए उम्मीदवार की घोषणा करेगी। हालांकि, इस बार पार्टी को जालंधर सीट से काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को एक लाख से अधिक वोटों से हराया है। ऐसे में पार्टी का मनोबल ऊंचा है। साथ ही उम्मीद है कि इस बार पार्टी यह सीट भी जीतेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें