Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू कश्मीरः बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

June 17, 2024

जम्मू कश्मीरः बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसके बाद खबर मिली है कि मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा जिले के अरागाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद रविवार देर रात घेराबंदी और खोज अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारियों ने बताया, मुठभेड़ स्थल पर एक शव देखा गया है जबकि इलाके में और आतंकवादियों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है। मुठभेड़ के बारे में और अधिक जानकारी का इंतजार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें