Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

महेंद्रगढ़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी के साथ लाखों रुपये के जेवरात पर किया हाथ साफ

June 17, 2024

महेंद्रगढ़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी के साथ लाखों रुपये के जेवरात पर किया हाथ साफ

महेंद्रगढ़: जिले के गांव खेड़ा में अज्ञात चोर एक शिक्षक के बंद मकान के अंदर सेंध लगाकर लाखों रुपये की कीमत के आभूषण और हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। आप को बता दे कि गांव खेड़ा निवासी शिक्षक दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसकी पत्नी रविवार को अपने ससुराल पटोदी गए थे। और जब आज सुबह वो वहां से अपने घर लौटे तो बाहर का ताला बंद मिला और अंदर का ताला टूटा हुआ मिला।

इसके अलावा कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। दोनों अलमारी और बेड का सारा सामान बिखरा हुआ था। जब उन्होंने अपना सामान चेक किया तो सोने के दो कड़े, दो चैन, कानों की कनौती, तीन अंगूठी और चांदी की दो जोड़ी भारी तथा दो जोड़ी हलकी पाजेब थी। ये आभूषण लगभग सात लाख रुपये के थे। इसके अलावा तीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी,

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और पीड़ित दिनेश सिंह के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।वही गांव खेड़ा के सरपंच ओमकार सिंह ने बताया कि मास्टर दिनेश सिंह का परिवार कहीं गया हुआ था, आज सुबह जब वो आए तो ताले टूटे हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकर कार्रवाई करके गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें