Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रेनों में यात्रियों को दी जा रही खाने की सप्लाई को लेकर रेल अधिकारियों ने की छापामारी

June 21, 2024

ट्रेनों में यात्रियों को दी जा रही खाने की सप्लाई को लेकर रेल अधिकारियों ने की छापामारी

फिरोजपुर: मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू के निर्देशानुसार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) खानपान उत्पाद उचित दर पर बेचा जा रहा है या नहीं, इस संबंध में 20.06 को ट्रेन नंबर(12920) (मालवा एक्सप्रैस) में अघोषित निरीक्षण किया। इस इवसर पर उनके साथ वाणिज्य निरीक्षक, जम्मू तवी पसवीर व आरपीएफ के जवान मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने जम्मू तवी से लुधियाना के बीच पूरी ट्रेन के वातानुकूलित व स्लीपर कोचों की गहन जांच की।

जांच के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने प्रत्येक कोच में खान-पान सामग्री श्रय किए प्रत्येक यात्रियों से पूछ-ताछ की एवं इसका बिल लिया है या नही इस की जांच भी कीं। वही विभिन्न कोचों में जांच के दौरान 10 केस ऐसे मिले जिन्हें आईआरसीटीसी के अधिकृत विक्रेता ने पानी की बोतल का मूल्य 15 रुपए के बदले 20 रुपए में बेचीं थी। आईआरसीटीसी के अधिकृत विक्रेता ने किसी भी यात्री को खान-पान सामग्री की बिल भी नहीं दिया था जबकि आईआरसीटीसी के नियमों के तहत पैंट्रीकार लाइसेंसी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु आईआरसीटीसी के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

वहीं वातानुकुलित कोचों में जांच के दौरान पाया गया कि कोच अटेंडेंट ने बेडरोल के बंडलों को यात्रियों के आने-जाने के मार्ग में रखा हुआ था यात्रियों को कोच में उतरने-चढ़ने में परेशानी ना हो इसीलिए इन बंडलों को अविलम्ब हटवाया गया, साथ ही इस सम्बन्ध में कोच अटेंडेंट की काउंसलिंग की गई तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित मंडल को सूचित किया गया। गौरतलब है कि समर सीजन के दौरान ट्रेनों में भीड़-भाड़ के मद्देनजर चल रहे स्पेशल टिकट चैकिंग ड्राइव के अंतर्गत मालवा एक्सप्रैेस में सघन टिकट चैकिंग की गई टिकट चैकिंग के दौरान अनियमित यात्र कर रहे यात्रियों से 60 हजार रूपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया।

इस दौरान स्लीपर कोच में बिना टिकट यात्र कर रहे 30 यात्रियों को दसुआ और 60 यात्रियों को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की मदद से ट्रेन से उतार दिया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने रेल यात्रियों से अपील किया कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्र करें, साथ ही अनारक्षित टिकट धारक रेल यात्री आरक्षित कोच में सफर ना करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें