Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटियाला पुलिस ने 7 किलो चरस के साथ 3 महिलाएं की गिरफ्तार

June 25, 2024

पटियाला पुलिस ने 7 किलो चरस के साथ 3 महिलाएं की गिरफ्तार

पटियाला: जिले की पुलिस ने तीन महिलाओं को सात किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त महिलाएं मूल रूप से बिहार वासी हैं और वह पंजाब सहित अन राज्यों में उसे सप्लाई करने के लिए जाती हैं। प्राथमिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह बिहार की रहने वाली हैं, जबकि चरस नेपाल से बिहार में आती है। पटियाला में पकड़ी गई चरस को वो लुधियाना में स्पलाई करने जा रही थीं। बिहार का चरस सप्लायर उनको लालच देकर ट्रेन, अथवा बसों के जरिए भेजता है और वह मैले चुचैले थैलों में चरस लेकर आती हैं। वह अंबाला, लुधियाना सहित अन्य कई शहरों में चरस सप्लाई करती हैं।

महिलाओं से गहराई के साथ पूछताछ की जा रही है, जिनसे औक भी खुलासे होने की संभावना है।एसपी सिटी मोहम्मद सरफराज आलम ने प्रैस कांफ्रैंस में बताया कि डीजीपी पंजाब गौरव यादव की तरफ से समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चलाई मुहिम के अंतर्गत पटियाला पुलिस को उस समय कामयाबी मिली जब डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर पटियाला रेंज पटियाला और एसएसपी वरुण शर्मा, डीएसपी इन्नवैस्टीगेसन पटियाला अवतार सिंह और डीएसपी राजपुरा बिकरमजीत सिंह बराड़ा के योग्य नेतृत्व में थाना सदर राजपुरा के एसएचओ इंस्पैक्टर किरपाल सिंह ने समेत पुलिस पार्टी 23 जून को मेन जीटी रोड (राजपुरा से सरहन्द रोड) सामने एअजीएम रिजोर्ट बा हद गांव बंसतपुरा में नाकाबंदी की हुई थी।


चैकिंग दौरान एक बस राजपुरा साइड से आई, जिसमें से एक औरत उतरकर मेन सड़क के साथ बने सर्विस रोड पर तेजी से चलने लगी, फिर उसके बाद वह पीछे की तरफ मुढ़कर तेजी से जाने लगी। पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उसे रोककर चेक किया और उसका नाम पता पूछा जिसने अपना नाम बिजाती देवी प}ी पिसकार साहनी गांव तालवा पोखर थाना कोटवा, जिला मोतिहारी (बिहार) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास 2 किलो चरस बरामद हुई, जिसके चलते पुलिस ने थाना सदर राजपुरा में मामला दर्ज करके गिऱफ्तार कर लिया।


इसी तरह एएसआई हरजिंदर सिंह ने समेत पुलिस पार्टी मेन रोड (राजपुरा से बनूड़) सामने गांव आलमपुर बाहद गांव आलमपुर नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी के दौरान बनूड़ साइड से आई बस में से एक औरत नाकाबंदी के समय उतरी और वह घबराई हुई थी। पुलिस पार्टी ने उसे काबू करके नाम पता पूछा जिसने अपना नाम ललिता देवी प}ी राकेश साहनी निवासी गांव कोटला पोखर थाना कोटवा जिला चंपारन बिहार बताया। पुलिस ने उससे 2 किलो चरस बरामद करके उसके खिलाफ थाना सदर राजपुरा में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है।


इसी तरह एएसआई परमजीत सिंह ने समेत पुलिस पार्टी मेन जीटी रोड (राजपुरा से सरहिन्द रोड) सामने जश्न होटल बाहद गांव उपलहेड़ी नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी में एक बस राजपुरा साइड से आई और बस में से एक औरत उतरी और वह मेन सड़क के साथ बने सर्विस रोड परा तेज तेज कदम चलकर पीछे को पलट गई, जिसको पुलिस पार्टी ने काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सूदी देवी पत्नी झीरी लाल साहनी निवासी तालवा थाना कोटवा जिला मोतिहारी (बिहार) बताया। उसके पास पुलिस को 3 किलो चरस मिली है। पुलिस ने थाना सदर राजपुर में मामला दर्ज करके उसे गिऱफ्तार किया है। उक्त तीनों महिलाओं को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इस दौरान उनसे पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें