Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Police और BSF की टुकड़ियों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 ड्रोन और हेरोइन की बरामद

July 2, 2024

Punjab Police और BSF की टुकड़ियों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 ड्रोन और हेरोइन की बरामद

फिरोजपुर: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिए नशा तस्करी पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़ गई है। लगभग हर दिन अमृतसर से लेकर फिरोजपुर-फाजिल्का तक की सीमा पर ड्रोन के जरिए आने वाली हेरोइन की खेप पकड़ी जा रही है। सोमवार शाम को पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त सर्च ऑपरेशन में बीएसएफ ने फिरोजपुर जिले के माछीवाड़ा में बाड़ के साथ स्थित खेतों से एक ड्रोन बरामद किया। ड्रोन पर हेरोइन की खेप लोड थी।

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि पंजाब पुलिस के सहयोग से बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने फिरोजपुर जिले के माछीवाड़ा गांव से सटे इलाके से संदिग्ध हेरोइन (कुल वजन- 357 ग्राम) के 01 पैकेट के साथ 01 ड्रोन बरामद किया।

नशीले पदार्थ पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटे हुए थे और पैकेट के साथ 01 नायलॉन लूप और एक रोशनी देने वाली गेंद लगी हुई थी। बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक के रूप में की गई है। बीएसएफ की विश्वसनीय सूचना और समन्वित प्रयासों से पंजाब पुलिस ने सीमा पार से भेजे गए मादक पदार्थों के साथ एक और अवैध ड्रोन को भी सफलतापूर्वक बरामद किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें