Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, लापरवाह बोलेरो चालक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर

July 16, 2024

हरियाणा में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, लापरवाह बोलेरो चालक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर

हरियाणा के पानीपत में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार हो करनाल से सफीदों धाम के लिए निकला था। तभी पानीपत के मतलौड़ा कस्बे में ही उसे तेज रफ्तार बुलेरो ने टक्कर मार दी।जिसके बाद बुजुर्ग को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना बुजुर्ग के बेटे अशोक कुमार ने मतलौडा थाना पुलिस को दी है। शिकायत में युवक ने बताया की उसके पिता सफीदों धाम में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। जैसे ही पिता जयपाल गांव जोशी पहुंचे तभी हैचरी से पहले उन्हें बोलरो ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी की बुजुर्ग स्कूटी समेत नीचे जमीन पर गिर गया। हादसे में स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा बुजुर्ग भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया।

स्थानीय लोगों के साथ–साथ राहगीरों ने भी बुजुर्ग की मदद की। लोगों ने मदद कर बुजुर्ग को उठाया और बुजुर्ग के परिजनों से संपर्क किया। नारा गांव निवासी अरुण राहगीर ने बुजुर्ग के ही फोन से उनके बेटे को हादसे की सूचना दी। इसके साथ ही राहगीर ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

जिसके बाद अशोक जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचे। बुजुर्ग की हालत के सुधार न होता देख उनके बेटे ने उन्हे करनाल के किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान ही बुजुर्ग जयपाल ने दम तोड़ दिया।

मतलौडा थाना पुलिस ने अशोक कुमार की शिकायत के आधार पर आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें