Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kupwara: कोवुत में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर, एक सैन्य अधिकारी घायल

July 24, 2024

Kupwara: कोवुत में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर, एक सैन्य अधिकारी घायल

कुपवाड़ा: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कोवुत में बुधवार सुबह सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। मुठभेड़ में सेना का एक गैर-कमीशन अधिकारी भी घायल हुआ है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। भारतीय सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऑपरेशन की जानकारी साझा की।

पोस्ट में लिखा था, “कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट के आधार पर, #IndianArmy और @JmuKmrPolice द्वारा 23 जुलाई 24 तक एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। 24 जुलाई को, संदिग्ध हरकत देखी गई और सतर्क सैनिकों द्वारा चुनौती दी गई, जिसके जवाब में आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। आगामी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया और एक एनसीओ घायल हो गया। ऑपरेशन जारी है”
 

मंगलवार को पुंछ में एलओसी के पास बट्टल सेक्टर में भी फायरिंग हुई थी। इसमें घायल हुए लांस नायक सुभाष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इससे पहले 22 जुलाई को सुबह करीब 3 बजे आतंकियों ने राजौरी के घोंधा में शौर्य चक्र विजेता पुरुषोत्तम कुमार के घर पर हमला किया था। इस हमले में एक जवान और पुरुषोत्तम के चाचा घायल हो गए थे। जवाबी कार्रवाई में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था। पिछले तीन महीने में जम्मू-कश्मीर में 12 से ज्यादा आतंकी हमले हो चुके हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें