Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.73 पर पहुंचा 

July 30, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.73 पर पहुंचा 
मुंबई: विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत रुख के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.73 पर स्थिर खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.73 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद उसने 83.73 से 83.74 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। रुपया सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर 83.73 प्रति डॉलर पर स्थिर कारोबार कर रहा था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.60 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 79.45 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 67 अंक बढक़र 81,423.53 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 25 अंक चढक़र 24,861.35 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,474.54 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें