Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Police ने Amritsar में ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, 25 करोड़ की हेरोइन की जब्त

August 1, 2024

Punjab Police ने Amritsar में ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, 25 करोड़ की हेरोइन की जब्त

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में ड्रग्स के खिलाफ चल रही जंग के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 25 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग मनी भी बरामद की गई है। आरोपी पाकिस्तान के ड्रग तस्करों के सीधे संपर्क में था।

अमृतसर पुलिस ने भिंडी सैदां अजनाला निवासी गुरमेज सिंह को 3.5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। हेरोइन जब्त कर सीमा पार से ड्रग तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। सीपी अमृतसर रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि उसके कब्जे से एक लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने एक बाइक भी जब्त की है जिस पर आरोपी सवार था।

सीपी रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपी गुरमेज सिंह पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्कर के सीधे संपर्क में था और ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से ड्रग की खेप लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच की जा रही है।

ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) ने बताया कि पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि ड्रग तस्कर गुरमेज सिंह ने ड्रग्स की खेप बरामद की है और छेहरटा इलाके में किसी को देने के लिए इंतजार कर रहा है। उन्होंने बताया कि इनपुट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी सिटी-2 अभिमन्यु राणा और एसीपी वेस्ट सुखपाल सिंह की देखरेख में थाना छेहरटा समेत पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को घनपुर काले इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं। 2012 में उसने एक पाकिस्तानी तस्कर को अपने घर पर ठहराया था और दूसरी बार 2021 में उसके पास से 15 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। इस संबंध में अमृतसर के छेहरटा थाने में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीपी अमृतसर रंजीत सिंह ढिल्लों का कहना है कि आरोपी गुरमीत सिंह पाकिस्तान स्थित एक ड्रग तस्कर के सीधे संपर्क में था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें