Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिवाली की रात को गैंगवार के मामले में मोस्टवांटेड गैंगस्टर हरा गिरफ्तार

August 14, 2024

दिवाली की रात को गैंगवार के मामले में मोस्टवांटेड गैंगस्टर हरा गिरफ्तार

अमतसर: महानगर के कटरा दुलो गली चाय वाली में दिवाली की रात को हुई गैंगवार के मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में अभी भी कई कुख्यात बदमाश और गैंगस्टर वांटेड है। इस केस में वांटेड गैंगस्टर और कुछ बदमाश काफी दिन से फरार रहने के बाद फिर से शहर में लौट आए। पुलिस द्वारा इस मामले में एक और गिरफ्तारी की गई है। थाना डी डिवीजन की पुलिस ने मोस्ट वांटेड बदमाश और गैंगस्टर सुखदेव सिंह उर्फ हर पुत्र दिलबाग सिंह निवासी निवासी गुज्जरपुरा वार्ड नंबर-24 को गिरफ्तार किया है। इससे पहले फरवरी महीने में प्रमोद कुमार उर्फ लाड़ी पुत्र नंदलाल निवासी लाल क्वार्टर गिलवाली गेट सामने थाना सी डिवीजन और सिमरनजीत सिंह उर्फ सेहमी पुत्र प्रितपाल सिंह निवासी गार्डन
एंक्लेव सामने रियान इंटरनैशनल स्कूल अमृतसर बाइपास की गिरफ्तारी की गई थी। इसके बाद 3 अगस्त 2024 को शामा डॉन की गिरफ्तारी की गई थी। अभी भी इस केस के मुख्यारोपी दीपू, विक्की और कुछ अन्य लोग पुलिस द्वारा इस केस में वांटेड चल रहे हैं।

कटरा दूलो गली चाय वाली में पिछले 4 साल से जुआ चल रहा था। इस जुए केअड्डे  पर मोस्ट वांटेड और कुख्यात अपराधी आते थे। दिवाली से एक सप्ताह पहले शेरा गैंग ने इस जुए के अड्डे पर दबिश दी थी और लाखों रुपए लूटे थे। दूसरी बार जब लूट करने के लिए अपने गैंग के साथ पहुंचा तो आमने-सामने फायरिंग हो गई। अरुण कुमार निवासी पंडोरी वडैच की गोली लगने से मौत हो गई। रमनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह और अर्जुन उबे घायल हुए।

इस केस में एक तरफ से रोहित उर्फ कालू निवासी गली चाय वाली कटरा दूलो नितिन उर्फ आशु निवासी गली चाय वाली, निशु निवासी काली चाय वाली, विकास खन्ना गली फूलों वाली कटरा दूलो, सिमरनजीत सिंह उर्फ सैहमी निवासी गोल्डन गेट, प्रमोद कुमार उर्फ गुलाटी विक्की निवासी लाल क्वार्टर गिल वाली गेट, अर्जुन उबे निवासी ढाब खटीका, अमति चोपड़ा निवासी झबाल रोड, नवनीत सिंह उर्फ शेरा निवासी फतेह सिंह कॉलोनी, चिन्नू, दीपू, साहिल मेहरा उर्फ पेठा निवासी गोकुल एवेन्यू मजीठा रोड और चार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ से शमशेर सिंह शेरा उर्फ गढ़गज निवासी गांव भैनी, रमनदीप सिंह निवासी गांव कोटा तरखाना, मनप्रीत सिंह निवासी गांव बल कला, अर्शदीप सिंह निवासी पंडोरी वडैच, हीरा सिंह निवासी गुरु की वडाली  के अलावा 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

नितिन उर्फ आशू, अर्षदीप सिंह, हीरा सिंह, साहिल मेहरा उर्फ पेठा निवासी गोकुल विहार, अमित चोपड़ा, बंटी, रोहित कुमार उर्फ लाली वासिका, नरवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा और अनिल कुमार उर्फ निक्कू, मनप्रीत सिंह निवासी गांव बल कला, मुख्यारोपी शमशेर सिंह शेरा, प्रदीप शर्मा उर्फ दीपू पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी गांव अलावलपुर थाना आदमपुर जिला जालंधर, लवप्रीत सिंह प्रमोद कुमार उर्फ लाडी और सिमरनजीत सिंह उर्फ सेमी, शामा डोन को गिरफ्तारी हुई हो चुकी है। अब इस मामले में सुखदेव सिंह उर्फ हरा की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी इस समय पुलिस रिमांड पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें