Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद संभले, जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े 

August 29, 2024

घरेलू शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद संभले, जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े 
मुंबई: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई हालांकि वे जल्द ही संभल गए और मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 102.78 अंक गिरकर 81,682.78 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 34.85 अंक फिसलकर 25,017.50 अंक पर रहा।
हालांकि, शुरुआती नुकसान की भरपाई करते हुए सेंसेक्स जल्द ही 64.07 अंक बढक़र 81,846.33 अंक पर और निफ्टी 17.40 अंक की बढ़त के साथ 25,070.15 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर मुनाफे में रहे।
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.74 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,347.53 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें