Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Video : पकड़ा गया सबसे खूंखार लंगड़ा भेड़िया, वन विभाग की 25 टीमें लगीं, इलाके के 30 से 35 गांवों में दहशत

August 29, 2024

Video : पकड़ा गया सबसे खूंखार लंगड़ा भेड़िया, वन विभाग की 25 टीमें लगीं, इलाके के 30 से 35 गांवों में दहशत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का आतंक जारी है। वन विभाग तीन भेड़ियों को पहले ही पकड़ चुका था। चौथे भेड़िये को नदी के किनारे गन्ने के एक खेत से पकड़ा गया। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए प्लानिंग के साथ पिंजड़ा लगाया था। सुबह 11 बजे करीब वह उसमें कैद हो गया। अब तक चार भेड़िए पकड़े जा चुके हैं। जिनमें से दो की मौत गई है। वन विभाग के अनुसार अभी भी दो भेड़िए खुले घूम रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा कि जो भेड़िया पकड़ा गया है, वह लंगड़ा है लेकिन सबसे ज्यादा खूंखार यही था। 48 दिनों से इसने कई गांवों में आतंक मचा रखा था। इन भेड़ियों की दहशत से इलाके के 30 से 35 गांव में दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि जिस पांच साल के बच्चे को भेड़िया खींचकर ले गया, वह यही भेड़िया था।

 

बहराइच में दहशत का पर्याय बन चुके भेड़ियों को पकड़ने में सफलता मिली है। रेस्क्यू टीम ने एक आदमखोर भेड़िये को पकड़ा है। इस भेड़िये को नदी के किनारे गन्ने के एक खेत से पकड़ा गया। यह नर भेड़िया है। इसे पकड़कर पिंजरे में कैद किया गया है। रेस्क्यू टीम ने इसे महसी इलाके में पकड़ा। बताया जाता है कि जो भेड़िया पकड़ा गया है, वह लंगड़ा है लेकिन सबसे ज्यादा खूंखार यही था। 48 दिनों से इसने कई गांवों में आतंक मचा रखा था। इन भेड़ियों की दहशत से इलाके के 30 से 35 गांव में दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि जिस पांच साल के बच्चे को भेड़िया खींचकर ले गया, वह यही भेड़िया था।

भेड़िये के हमले से कई लोगों की हो चुकी है मौत
जानकारी के अनुसार भेड़िये के हमले से कई लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इस घटना के बारे मुख्य वन संरक्षक लखनऊ रेणु सिंह ने कहा कि भेड़िये लगातार हमले कर रहे हैं और कई लोगों की मौत भी हुई है। हमले में पांच मौतें तो पुष्ट हैं, लेकिन दो मौतें संदिग्ध हैं, जिनकी जांच की जा रही है। हमारी टीमें लगी हैं। हम यहां से तब तक नहीं जाएंगे, जब तक सभी भेड़िये पकड़ नहीं लिए जाते।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें