Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

कानों के लिए खतरनाक हो सकता है Earbuds, इन खतरों को देता है दस्तक

September 7, 2024

कानों के लिए खतरनाक हो सकता है Earbuds, इन खतरों को देता है दस्तक

नई दिल्ली: ईयरबड्स का अधिक इस्तेमाल करने से कानों को नुक्सान हो सकता है। इससे सुनने की क्षमता को न सिर्फ नुक्सान पहुंचता है बल्कि बार-बार ईयरबड्स का इस्तेमाल करने से कान में मैल जमा होने लग जाता है, जो कान की नली की गहराई तक पहुंचकर शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

60 मिनट से अधिक समय तक ईयरबड्स का इस्तेमाल न करें
ईयरबड्स का लगातार घंटों तक इस्तेमाल करने से सिरदर्द की समस्या पैदा हो सकती है। इसके कारण सिरदर्द और माइग्रेन होने लगता है। यही नहीं, नींद पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे अनिद्रा या स्लीप एपनिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ईयरबड्स के इस्तेमाल से सुनने की क्षमता को बहुत नुक्सान पहुंचता है।

तेज आवाज में लगातार गाने सुनने से सुनने की क्षमता कम हो सकती है। ईयरबड्स के कारण कानों का ब्लड फ्लो भी बुरी तरह से प्रभावित होता है। इसलिए आप रात में सोते समय ईयरबड्स लगाने से बचे, क्योंकि इससे कानों में बड़ी दिक्कत हो सकती है।

ईयरबड्स, दिल की बीमारी के खतरे की भी वजह बनता है। घंटों तक हैडफोन लगाए रखने और म्यूजिक को तेज आवाज से सुनने के कारण इसका सीधा असर दिल पर पड़ता है, जिससे दिल की धड़कन बढ़ जाती है और आगे चलकर बड़ा नुक्सान भी उठाना पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें