Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Morning Routine में कुछ आदतों को करें शामिल… Belly Fat से मिलेगी निजात, दूर होगीं बीमारियां

September 7, 2024

Morning Routine में कुछ आदतों को करें शामिल… Belly Fat से मिलेगी निजात, दूर होगीं बीमारियां

नई दिल्ली: आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसा करना काफी चुनौतीपूर्ण है। अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल का शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण पेट पर एक्स्ट्रा फैट बढ़ने लगता है। पेट के आसपास जमा चर्बी से निजात पाने के लिए मॉर्नगिं रूटीन में कुछ आदतों को शामिल करना चाहिए। ऐसे में जानते हैं कुछ मॉर्नगिं रूटीन के बारे में।

1. सुबह के समय उठने के बाद सबसे पहले गर्म पानी को पीना चाहिए। गर्म पानी को सेहत के लिए काफी लाभकारी माना गया है। गर्म पानी पीने से आपकी पाचन क्रिया में सुधार होता है, जो बढ़ी हुई चर्बी को कम करने में कारगर साबित होता है। इतना ही नहीं, इसे पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो कब्ज को ठीक करता है।

2. योग को सेहत के लिए काफी बेहतर माना गया है। योग को डेली रूटीन में शामिल करने से एक्स्ट्रा फैट को कम किया जा सकता है। रोजाना योग करने और इससे जुड़े नियमों का पालन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है, क्योंकि मेटाबॉलिज्म कमजोर होने कारण शरीर में एक्स्ट्रा फैट बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

3. एक्स्ट्रा फैट कम करने के लिए योग के अलावा वर्कआउट भी एक अच्छा तरीका है। रोजाना सुबह करीब आधे घंटे तक वॉक करना पेट की बढ़ी हुई चर्बी को कम करने में लाभदायक साबित होता है। इसके अलावा कार्डयिो और वेट ट्रेनिंग जैसी वर्कआउट को भी अपने डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए।

4. उपरोक्त चीजों को करने के बाद डाइट की बड़ी भूमिका है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए सुबह के नाश्ते में आपको फाइबर और प्रोटीन से भरपूर खाना खाना चाहिए, जो शरीर को स्वस्थ महसूस कराता है और इससे वजन घटाने में भी आसानी होती है।

5. सुबह हम सोकर उठते हैं। इसके बाद यह सब रूटीन शुरू होता है। लेकिन इससे पहले इस बात का भी खास ख्याल रखना पड़ता है कि हमने नींद कैसी ली थी। शरीर को स्वस्थ रखना है तो नींद का पूरा होना भी जरूरी होता है। माना जाता है कि रोजाना सात से आठ घंटे की नींद शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसका सकारात्मक असर शरीर पर पड़ता है, जो एक्स्ट्रा फैट को कम करने में लाभकारी माना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें