Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर लोगों को लूटने वाला गिरफ्तार

September 9, 2024

बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर लोगों को लूटने वाला गिरफ्तार

लुधियाना: बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर लोगों को लूटने वाले आरोपी को थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने धर-दबोचा। आरोपी का नाम सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू है, वह गांव बूथगढ़, राहों रोड का रहने वाला है। उससे पुलिस ने 2 बाइक, एक दात व 6 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस हिरासत में आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना पर काबू किया। सूचना मिली थी कि आरोपी राहगीरों से लूटपाट करता है। इस पर थाना सलेम टाबरी के इंचार्ज बिट्न कुमार की अगुवाई में ए.एस.आई. हरमेश लाल ने पुलिस पार्टी समेत नाकाबंदी की और बाइक सवार आरोपी को काबू किया। आरोपी की बाइक का नंबर चैक किया गया तो वह फर्जी निकला। बाद में आरोपी से पूछताछ के दौरान एक और बाइक, दात व 6 मोबाइल बरामद किए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें