Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेहत के लिए बेहद गुणकारी हैं फ्लैक्स सीड्स, जानें इसके बेनिफिट्स

September 13, 2024

सेहत के लिए बेहद गुणकारी हैं फ्लैक्स सीड्स, जानें इसके बेनिफिट्स

नई दिल्ली। हर कोई चाहता है कि वह हमेशा स्वस्थ हो और शारीरिक परेशानी से बचा रहे। इसके लिए हम कई ऐसी खास चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते है, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। हमें अपनी भोजन की थाली में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स नहीं मिल पाते, जिनकी कमी को पूरा करने के लिए हमें रोजमर्रा के भोजन से अलग भी कुछ लेने की आवश्यकता होती है। ऐसे ही गुणों का अंबार फ्लैक्स सीड्स यानि अलसी में होता है।

बाजार में कई तरह के सीड्स (बीज) उपलब्ध हैं मगर सेहत के लिए फ्लैक्स सीड्स बेहतरीन हैं। काली, गेहरे भूरे रंग की अलसी को तीसी भी कहा जाता है। इसमें प्रचुर मात्र में फाइबर, प्रोटीन, कॉपर और जिंक जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसका सेवन कैसे करें कैसे न इसे लेकर भी नियम हैं। शायद कई लोग इस बात से अनजान हो कि फ्लैक्स सीड्स (अलसी के बीज) को हमेशा भूनकर ही इस्तेमाल में लेना चहिए, नहीं तो फायदा नहीं होता। यह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होती है।

दादी नानी के जमाने से भारतीय मिट्टी में रचा बसा बीज है। यानि ऐसा बीज जिसे खाने के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह की भी जरूरत नहीं। बस घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह से काम बन सकता है। बच्चे से लेकर बूढ़े, पुरुष हो या फिर महिलाएं सबके लिए फायदेमंद है ये।

फ्लैक्स सीड्स का सबसे बड़ा गुण यह है कि यह आपको भरपूर एनर्जी देते हैं। अगर आप पूरे दिन थकान महसूस करते है तो शाम को भूने हुए सीड्स को खा लें बस कुछ ही पलों में एनर्जी री गेन! भूने हुए अलसी के बीज में भरपूर मात्र में प्रोटीन होता है, जो थकान को दूर करता है।

वहीं यह शरीर को बूस्ट करने के साथ -साथ ब्रेन को भी बूस्ट करने को काम करते है। बता दें कि अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और ओमेगा-6 फैटी एसिड भरपूर मात्र में होता है। जो आपके दिमाग को तेज करने में मदद कर सकते हैं। यह बीज व्यक्ति की सोचने और समझने की शक्ति को और बढ़ा देते हैं। तो अब चिकित्सकों के सलाह की। यह बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप एक चम्मच भूने हुए अलसी के बीजों का रोजाना सेवन करते हैं तो बैड कोलेस्ट्रॉल खुद ब खुद घट जाता है।

इसका सबसे बड़ा और चमत्कारिक गुण यह है कि अलसी वजन को कम करने में जरा भी आलस नहीं करती। नियमित सेवन से वेट कंट्रोल होता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके मेटाबोलिज्म को सही कर वेट लॉस प्रोसेस को तेज कर देता है। यह बार-बार लगने वाली भूख को भी कम कर देता है।

अगर आपका भी पेट रोज सुबह अच्छे से साफ नहीं होता तो आपको अलसी के बीज जरूर लेने चहिए। फाइबर की अच्छी मात्र होने के चलते यह कब्ज को खत्म करने का काम करते हैं। यह स्किन और बालों में भी जान डाल देते है। इसमें मौजूद ओमेगा फैटी एसिड, बालों और त्वचा के लिए वरदान है। यह डैमेज बालों में चमक लाने का काम करते है। अलसी में मौजूद मैग्नीशियम आपके तनाव को कम कर साउंड स्लीप में मदद करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें