Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

100 दिनों में देश की प्रगति के हर क्षेत्र, कारक पर ध्यान देने की कोशिश की: PM मोदी

September 16, 2024

100 दिनों में देश की प्रगति के हर क्षेत्र, कारक पर ध्यान देने की कोशिश की: PM मोदी

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में देश की तेज प्रगति के लिए हर क्षेत्र और कारक पर ध्यान देने की कोशिश की है। उन्होंने गांधीनगर में वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक बैठक एवं प्रदर्शनी (री-इनवेस्ट 2024) के चौथे संस्करण को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि न केवल देशवासियों बल्कि पूरी दुनिया को लगता है कि भारत 21वीं सदी के लिए सबसे अच्छी जगह है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा, पहले 100 दिनों (केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल के) में आप हमारी प्राथमिकताओं, गति और पैमाने को देख सकते हैं। हमने देश की तेज प्रगति के लिए जरूरी हर क्षेत्र और कारक पर ध्यान देने की कोशिश की है। मोदी ने कहा, भारत की विविधता, पैमाना, क्षमता, संभावना और प्रदर्शन अद्वितीय हैं और यही कारण है कि मैं वैश्विक अनुप्रयोग के लिए भारतीय समाधान कहता हूं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत अगले 1000 वर्षों के लिए वृद्धि का आधार तैयार कर रहा है और ध्यान केवल शीर्ष पर पहुंचने पर नहीं, बल्कि इस स्थान को बनाए रखने पर है। उन्होंने री-इन्वेस्ट 2024 में कहा, हमारे लिए हरित भविष्य और शुद्ध शून्य उत्सजर्न केवल दिखावटी शब्द नहीं हैं।

ये देश की जरूरतें हैं और हम इसे हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार अयोध्या और 16 अन्य शहरों को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों ने देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें