Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणावासियों को कांग्रेस की 7 गारंटियां, बुढ़ापा पैंशन 6000 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलैंडर

September 19, 2024

हरियाणावासियों को कांग्रेस की 7 गारंटियां, बुढ़ापा पैंशन 6000 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलैंडर

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र का पहला हिस्सा बुधवार को दिल्ली में जारी कर दिया। कांग्रेस ने पहले हिस्से में प्रदेशवासियों को 7 गारंटी दी हैं। बुढ़ापा पैंशन 6000 रुपए और गैस सिलैंडर 500 रुपए में देने की घोषणा की है। बचा हुआ घोषणा पत्र जल्द जारी किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, महासचिव अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा चुनाव घोषणा पत्र कमेटी की अध्यक्ष गीता भुक्कल और अन्य नेता इस अवसर पर उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें