Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

BLCS Recruitment 2024: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुरू

September 21, 2024

BLCS Recruitment 2024: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुरू

BLCS Recruitment 2024: सरकारी नौकरी हर किसी का सपना होता है। अधिकतर छात्र 10वीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी में लग जाते हैं। अगर आप भी उन छात्रों में शामिल हैं, तो आप अपने लिए एक बड़ी खुशखबरी है जी हां दरअसल बिहार विधान परिषद (BLCS) की ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए 18 सितंबर से दोबारा आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार विधान परिषद इस वैकेंसी के जरिए ऑफिस अटेंडेंट नाईट गार्ड, दरबान और सफाईकर्मी की भर्ती की जाएगी। बता दे जो भी उम्मीदवार इस नौकरी के लिए इच्छुक है वह 27 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट blcsrecruitment.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए पहले 18 मार्च से लेकर 06 अप्रैल 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। लेकिन अब दोबारा से एप्लिकेशन मांगे गए हैं।

10th Pass Latest Govt Jobs 2024:

बिहार में कितने पदों पर कितनी वैकेंसी

बिहार विधान परिषद ऑफिस की इस वैकेंसी में कुल 26 पद भरे जायेंगे, जिसमें ऑफिस अटेंडेंट (नाइट गार्ड) के लिए 5 पद होंगे, ऑफिस अटेंडेंट (दरबान) के लिए 3 पद होंगे और सफाई कर्मी के लिए 18 पद होंगे।

Office Attendant Qualification: शैक्षिक योग्यता
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना बहुत जरुरी है। इसके इलावा उम्मीदवार को हिंदी/इंग्लिश भाषा की जानकारी होनी चाहिए। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं। आपको बता दे इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुषों के लिए 37 वर्ष होनी चाहिए। वहीं ओबीसी अभ्यर्थियों की उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।

सैलरी और चयन प्रक्रिया

बता दे कि चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार लेवल-1 के मुताबिक (18,000-56,900) रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर सीधी भर्ती खुली लिखित परीक्षा के जरिए की जाएगी।

आवेदन शुल्क

BLCS Recruitment 2024: BLCS Recruitment पदों का आवेदन के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि SC, ST,महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान 150 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा के सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी और कुल प्रश्नों की संख्या 200 होगी। परीक्षा में मैट्रिक या समकक्ष स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

BLCS Recruitment 2024 के लिए कैसे करें आवेदन

1. सबसे पहले blcsrecruitment.com पर जाएं।
2. वहां जाकर इस भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपने डिटेल्स फिल करें और इसके बाद अपने डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
4. सबमिट पर क्लिक करें।
5. आपका फॉर्म आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर के रख लें।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें