Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बचपन में होने वाले कैंसर का उपचार सरकार की प्राथमिकता: विनोद पॉल

September 23, 2024

बचपन में होने वाले कैंसर का उपचार सरकार की प्राथमिकता: विनोद पॉल

नयी दिल्ली: नरेन्द्र मोदी सरकार की ‘बच्चे पहले’ नीति पर जोर देते हुये नीति आयोग के सदस्य स्वास्थ्य डाॅ विनोद पॉल ने कहा है कि केंद्र सरकार पीड़ितों की वित्तीय कठिनाई को कम करने के लिये प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के तहत बचपन में होने वाले कैंसर के इलाज के वास्ते आयुष्मान भारत बीमा कवरेज के सुझावों पर विचार करने को तैयार है।

डा. पॉल ने कहा कि निर्णय लेने वाले उन क्षेत्रों के बारे में जानना चाहेंगे, जहां बचपन में होने वाले कैंसर के रोगियों को बीमा कवरेज बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा,“ मैं यहां इलाज करने वाले चिकित्सकों से जानना चाहूंगा कि ऐसी कौन सी स्थितियां हैं, जिनमें इस तरह के ‘टॉप अप’ की आवश्यकता होती है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें