Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में बासमती चावल के कम दाम से नाराज किसान, सड़कों पर किया विरोध प्रदर्शन

September 30, 2024

अमृतसर में बासमती चावल के कम दाम से नाराज किसान, सड़कों पर किया विरोध प्रदर्शन

अमृतसर: मंडियों में बासमती चावल के दाम पिछली बार से 1000 रुपये प्रति क्विंटल कम होने से काफी गुस्सा है। किसान अब सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए सड़कों पर उतरने लगे हैं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अमृतसर में किसानों ने बासमती चावल को सड़कों पर फेंककर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का दावा है कि पिछले साल जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में बासमती का दाम 917 डॉलर प्रति टन था, तब भारतीय किसानों को 3500 रुपये प्रति क्विंटल मिला था।

आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव 1037 डॉलर प्रति टन है, तो उन्हें 2200 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। किसानों का तर्क है कि सारा मुनाफा निजी व्यापारी ले जा रहे हैं। बासमती चावल के दाम को लेकर किसानों ने अमृतसर की सड़कों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान अपने वाहनों में बासमती चावल की बोरियां लेकर आए थे और वाहनों से चावल सड़कों पर फेंककर अपना गुस्सा जाहिर किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें