Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: विधानसभा चुनाव के नतीजे से पहले हरियाणा में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इन राज्यों में सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट

October 8, 2024

Petrol Diesel Price: विधानसभा चुनाव के नतीजे से पहले हरियाणा में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इन राज्यों में सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: देश भर में आज के पेट्रोल और डीजल की लेटेस्ट कीमतें जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती है। ऐसे ही तेल कंपनियों ने 8 अक्टूबर यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है।

बता दें कि आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं। जिसके मुताबिक, आज बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। लेकिन वही कुछ राज्य ऐसे है जहां पेट्रोल-डीजल महंगा भी हुआ है। अगर बात करें हरियाणा कि तो यहां विधानसभा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव नतीजों के ऐलान से पहले यहां आज पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए हैं।

बिहार-यूपी सहित इस राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

आपको बता दें कि बिहार और यूपी में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। जहां बिहार में पेट्रोल 5 पैसे घटकर 107.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे घटकर 93.84 रुपये प्रति लीटर है। जबकि यूपी में पेट्रोल 14 पैसे घटकर 94.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 15 पैसे घटकर 87.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 32 पैसे घटकर 103.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 31 पैसे घटकर 90.42 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, हरियाणा में पेट्रोल 10 पैसे बढ़कर 95.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 11 पैसे बढ़कर 88.19 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें