Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए मोबाइल के लिए पैसे ना देने पर 20 साल के युवक ने लगाया फंदा, मौत

October 10, 2024

नए मोबाइल के लिए पैसे ना देने पर 20 साल के युवक ने लगाया फंदा, मौत

यमुनानगर: हसबंसपुरा कालोनी में मोबाइल के लिए रुपए न देने पर 20 साल के अभिषेक ने परिवार से नाराज होकर फंदा लगा लिया। पुलिस के अनुसार युवक नया मोबाइल खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था, लेकिन उसके पिता ने इन्कार कर दिया। इस बात को लेकर उसका झगड़ा हुआ। गुस्से में वह कमरे में चला गया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो खिड़की से झांककर देखा। अभिषेक फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। गांधी नगर थाना प्रभारी महरूफ अली ने बताया कि मृतक के स्वजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें