Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल 

October 10, 2024

शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल 
मुंबई: वैश्विक शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 309.85 अंक या 0.38 प्रतिशत बढक़र 81,776.95 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 90.70 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,072.65 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावरग्रिड, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर लाभ में रहे।
इन्फोसिस, सन फार्मास्यूटिकल्स, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.18 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,562.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,508.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें