Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, जनता दरबार में बोले CM योगी

October 13, 2024

किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, जनता दरबार में बोले CM योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार के दौरान लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों की समस्याओं के जल्द निपटारे के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। सीएम योगी ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जो लोग किन्हीं कारणों से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें इसका लाभ दिलाएं। सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर नागरिक के जीवन में खुशहाली लाने को प्रतिबद्ध है।

सीएम योगी ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 300 लोगों से मुलाकात की। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सयिों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भति करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें