Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिंसा फैलाने वालों के विरुद्ध हो सख्त कार्रवाई: प्रियंका गांधी

October 14, 2024

हिंसा फैलाने वालों के विरुद्ध हो सख्त कार्रवाई: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के बहराइच में हिंसा की वारदात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि कानून किसी को हाथ में नहीं लेना चाहिए और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वाड्रा ने कहा कि हिंसा करने का अधिकार किसी को नहीं है लेकिन प्रशासन को भी इस मामले में सक्रिय बनने और जनता को विश्वास में लेकर दोषियों के विरुद्ध सख़्ती से काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘बहराइच, उत्तर प्रदेश में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं राज्य प्रशासन से अपील करती हूं कि त्वरित एक्शन लेते हुए, जनता को विश्वास में लें और हिंसा रोकें। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।’’ वाड्रा ने कहा, ‘‘जनता से मेरी करबद्ध अपील है कि कृपया कानून अपने हाथ में न लें और शांति बनाए रखें।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें