Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बच्चों के साथ हुआ बड़ा हादसा, स्कूल वैन और पिकअप गाड़ी की हुई टक्कर, 4 की हुई…

October 21, 2024

बच्चों के साथ हुआ बड़ा हादसा, स्कूल वैन और पिकअप गाड़ी की हुई टक्कर, 4 की हुई…

गुरदासपुर (अवतार सिंह) : गुरदासपुर में एक स्कूल वैन और पिकअप गाड़ी की टक्कर हाे गई हैं, जिसमें स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए हैं वहीं 4 लाेग जख्मी हाे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर के हियात नगर के पास एक स्कूल वैन और पिकअप गाड़ी के बीच टक्कर हाे गई हैं। पिकअप गाड़ी में बैठे 4 लाेग जख्मी हाे गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुखजिंदर मेमोरियल स्कूल की वैन सुबह स्कूल के छोटे बच्चों को लेकर स्कूल की ओर आ रही थी, तभी पिकअप गाड़ी का चालक राकेश कुमार टैंट का सामान लेने जा रहे था। इस दौरान सामने से आ रही स्कूल वैन के साथ उसकी टक्कर हाे गई। इस हादसे में बच्चाें काे काेई चाेट नहीं आई हैं, लेकिन पिकअप गाड़ी में सवार 4 लाेग घायल हाे गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें