Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM योगी को धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, मैसेज में कहा था- बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे

November 3, 2024

CM योगी को धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, मैसेज में कहा था- बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे

मुंबई। सीएम योगी आदित्यानाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। योगी को धमकी देने वाली एक महिला है, जिसने सीएम को इस्तीफा देने को कहा था। मुंबई यातायात पुलिस को सीएम योगी को जान से मारने की धमकी भरा एक संदेश मिला था। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस के यातायात नियंत्रण कक्ष को एक अज्ञात फोन नंबर से संदेश मिला है कि अगर आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि आदित्यनाथ राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आ सकते हैं और इस कारण पुलिस अलर्ट मोड पर है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है। फातिमा अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। अधिकारी ने बताया कि उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। पुलिस के मुताबिक महिला अच्छी शिक्षा प्राप्त है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को जानकारी दी। इस धमकी के बाद से ही पुलिस जांच में जुट गई है और मैसेज भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इस मामले पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि मुंबई पुलिस से पूरी जानकारी प्राप्त की जा रही है और यूपी पुलिस इस पर आगे की कार्यवाही करेगी।

पप्पू यादव को मिली थी धमकी
इससे पहले पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भी दावा किया था कि उन्हें भी बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने का धमकी भरा मैसेज आया है। हालांकि, हाल ही में पुलिस ने इस धमकी भरे मैसेज पर एक्शन लेते हुए गिरफ्तारी की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें