Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल: पंडोह बाईपास का लटका काम, फिर से मांगा गया नया अलाइनमेंट

November 11, 2024

हिमाचल: पंडोह बाईपास का लटका काम, फिर से मांगा गया नया अलाइनमेंट

Himachal Work Pending Pandoh Bypass : कीतरपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत पंडोह बाजार को बाईपास करने का काम फिलहाल लटकता नजर आ रहा है, क्योंकि एनएचएआई के परियोजना निदेशक को मुख्यालय से इस बाईपास परियोजना का अलाइनमेंट फिर से बदलने के सुझाव मिले हैं। बता दें कि पिछले बरसात और इस बार बरसात के मौसम में पंडोह डैम के पास काफी नुकसान हुआ था।

यहां बनी फोरलेन का एक बड़ा हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते अब एनएचएआई मुख्यालय ने पंडोह बाईपास का अलाइनमेंट बदलने और यहां पहले से प्रस्तावित सुरंग के विस्तार की संभावनाएं तलाशने का प्रस्ताव मांगा है। दरअसल, एनएचएआई चाहता है कि पंडोह बाईपास परियोजना में पंडोह डैम के पास प्रस्तावित 900 मीटर सुरंग को और आगे बढ़ाया जाए, क्योंकि यहां जो फोरलेन क्षतिग्रस्त हुई है, उसके भविष्य में और भी ज्यादा क्षतिग्रस्त होने की संभावना है।

इसलिए यहां सुरंग के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। इसलिए एनएचएआई के परियोजना निदेशक को इसे फिर से अलाइनमेंट करने के आदेश दिए गए हैं। एनएचएआई के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि कैंची मोड़ के पास सुरंग निर्माण की संभावनाएं तलाशने के लिए प्रस्ताव आया है। यहां जियो टैगिंग के जरिए सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद सभी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएंगी।

जल्द ही पंडोह बाईपास के अलाइनमेंट को मंजूरी मिल जाएगी और यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मौजूदा स्थिति की बात करें तो यहां फिलहाल सुरंग निर्माण की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि जिस क्षेत्र में सुरंग निर्माण की बात की जा रही है। वहां पहले से ही स्लाइडिंग जोन है। अगर एनएचएआई को यहां सुरंग बनानी है तो उसे काफी गहरी खुदाई करनी पड़ेगी। ऐसा करने से इसका अलाइनमेंट वर्तमान में बन रही सुरंगों से मेल नहीं खाएगा, लेकिन अब इस विषय पर सभी रिपोर्ट तैयार करने के बाद पंडोह बाईपास का ब्योरा दोबारा तैयार कर भेजना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें