Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल के दुकान में हुई चोरी, 26 हज़ार रुपए लेकर चोर फरार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

November 17, 2024

करनाल के दुकान में हुई चोरी, 26 हज़ार रुपए लेकर चोर फरार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

karnal Theft : करनाल जिले में दिन प्रतिदिन चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं एक ऐसा ही नया मामला करनाल के एसपी कॉलोनी का सामने आया है जहां एक व्यक्ति हेलमेट पहनकर चप्पलों की दुकान पर जाता है और दुकानदार से 50 से 60 चप्पल लेने की मांग करता है।

जिसके लिए वह ₹200 पहले एडवांस भी कर देता है और दुकानदार को बोलता है कि 50 से 60 चप्पल पैक कर दो मैं थोड़ी देर में आकर ले जाऊंगा जैसे ही वह बाहर जाता है। फिर वापस मुड़कर दुकानदार के पास आता है और बोलता है कि तुमने जींस की पैंट पहनी हुई है जिस वजह से मैं चप्पल नहीं खरीदूंगा हमारे पंडित ने जींस की पेंट पहनने वाले से सामान लेने से माना कर देता हैं।

दुकानदार जींस की पेंट उतार कर माल उतारने के लिए ऊपर जाता है इतने में चोर जींस की पेंट से 25 से 26000 रुपए निकाल कर मौके से फरार हो जाता है यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। अगर सीसीटीवी कैमरे की बात करें तो सीसीटीवी कैमरे में अपराधी एक हेलमेट लगाए हुए हैं और बाइक पर कोई नंबर नहीं दिखाई दे रहा है फिलहाल दुकान के मालिक ने 32/33 थाना में अपनी एफआईआर दर्ज करवा दी है।

पास के दुकानदारों ने बताया कि ऐसे मामले पहले भी इस कॉलोनी में हो चुके हैं एक व्यक्ति हेलमेट पहन कर आता है और लोगों के गले से वह जब से पैसे निकालकर फरार हो जाता है पहले भी पुलिस द्वारा शिकायत दी गई है लेकिन वह कर इतना शातिर है कि दुकानदारों को अपनी बात में ऐसे घूमता है कि दुकानदार लालच में आ जाते हैं बाकी दुकानदारों से भी दुकानदारों ने अपील करी कि ऐसे शातिर चोरों से सावधान रहने की हम सबको जरूरत है।

मामले की जानकारी देते हुए 32/ 33 थाना के विक्रम बलिया ने बताया कि यह मामला दो दिन पहले का है व्यक्ति के खिलाफ के खिलाफ एफआईआर नंबर 625 दर्ज कर ली गई है फिलहाल सीसीटीवी कैमरे भी कंगाल गए हैं अभी तफ्तीश जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें