Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में HCS का SI पिता दहेज केस में गिरफ्तार, लड़कीवालों से दहेज में मांगे फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपए, फिर किया रिश्ते से इनकार

November 23, 2024

हरियाणा में HCS का SI पिता दहेज केस में गिरफ्तार, लड़कीवालों से दहेज में मांगे फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपए, फिर किया रिश्ते से इनकार

हरियाणा के नारनौल से वर पक्ष की तरफ से वधु (लड़की) पक्ष को दहेज आदि को लेकर प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देना, और मन–मुताबिक दहेज न मिलने पर रिश्ता तोड़ देने का मामला सामने आया है। जहां दिल्ली पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत व्यक्ति ने लड़कीवालों से विवाह से पूर्व ही 25 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद मांग और बढ़ाया और मांग पूरी नहीं हुई तो रिश्ता तोड़ दिया।

 

दरअसल इस व्यक्ति का बेटा जोकि फरीदाबाद नगर निगम का ज्वाइंट कमिश्नर है। जिसका सिलेक्शन HCS के पद के लिए हो जाता है। जिसके बाद वधु पक्ष से 25 लाख रुपए यह कहकर मांगे जाते है कि यदि बेटा बड़ा अधिकारी बन गया तो उन्हें भी फायदा होगा। जिसके बाद लड़कीवालों ने जैसे–तैसे जुगाड कर 25 लाख का इंतजाम किया और पैसे दे दिए।

जिसके बाद लड़के के पिता अशोक कुमार ने लड़कीवालों से 50 लाख और लाने की मांग रखी। जिस पर लड़कीवालों ने मना कर दिया कि वह पहले ही अपनी जमापूंजी उन्हें दे चुके है। जिसके बाद अशोक कुमार उसका बेटा करण सिंह बागोरिया ने रिश्ता तोड़ने की धमकी देनी शुरू कर दी।

 

करण के जीजा ने लड़कीवालों को डराने–धमकाने की भी कोशिश की। जीजा ने धमकी दी यदि वह नहीं माने तो उन पर झूठा मुकदमा भी किया जा सकता है। पहले तो रुपए आदि लेते रहे लेकिन जब शादी की बाद आई तो जीजा ने कोर्ट मैरिज करने का सुझाव दिया। लेकिन बाद में इससे भी मुकर गए।

 

अशोक ने कहा कि बेटे को अधिकारी बनाने में बहुत पैसा लगा है। इसलिए हमें अभी एक फॉर्च्यूनर और 50 लाख रुपए दे दो। बेटी को दहेज तो दोगे ही चाहे शादी से पहले दो चाहे शादी के बाद दो। इसी बीच कारण कहने लगा कि 80 लाख का टीका तो उसके अन्य रिश्तेदार ही करवा रहे है। जब बात बनती नजर नहीं आई तो वह रिश्ता तोड़ने की धमकी देने लगे। यहां तक कि झूठे केस में एनकाउंटर करवा देने की भी धमकी दे डाली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें