Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar News : महिला की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर तस्वीरें की वायरल, ब्लैकमेल कर कहा….

November 24, 2024

Jalandhar News : महिला की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर तस्वीरें की वायरल, ब्लैकमेल कर कहा….

Jalandhar News : शहर के नई बारादरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने महिला की इंस्टाग्राम आईडी हैक करके उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि आरोपी ने महिला की निजी तस्वीरों को एडिट कर उसे ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की। जिसके बाद पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

आरोपी ने निजी तस्वीरें एडिट कर किया महिला को ब्लैकमेल

पीड़ित महिला के पति ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक आरोपी ने पहले उसकी पत्नी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया। इंस्टाग्राम हैक करने के बाद उसकी आईडी के कुछ तस्वीरें ली और उसे एडिट कर उन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी भी दी। हालांकि जब उसकी पत्नी के इसका विरोध किया तो आरोपी उन्हें धमकियां देने लगा कि वह ये तस्वीरें उसके परिजनों को भेज देगा। जिसके बाद दंपति ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने हैकर का नंबर किया ट्रेस

मामले की शिकायत मिलते ही नई बारादरी थाना में पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी। जिसके शुरुवाती जांच में पता चला कि महिला की आईडी सौरव नाम के व्यक्ति के फोन से हैक की गई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का नंबर ट्रेस कर लिया है और जल्द ही उसके गिरफ्तार करने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें